Breaking NewsUttarakhand

उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत, 54 हजार 121 वोटों से हुए विजयी

देहरादून/चंपावत। पुष्कर सिंह धामी 54 हजार से अधिक वोट पाकर चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। मुख्यमंत्री धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी करते दिखाई दिये।

Advertisements
Ad 13
सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत के अवसर पर जश्न में डूबे भाजपाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 54121 मतों से जीते। जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार यहाँ कांंग्रेस के किसी प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button