Breaking NewsUttarakhand
विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते डीएसओ समेत दो लोगों को रंगेहाथ दबोचा
डीएसओ श्याम आर्य समेत दो लोगों को 50,000 की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। विजिलेंस टीम मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने डीएसओ श्याम आर्य समेत दो लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 50,000 की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।
विजिलेंस टीम मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई कर रही है।




