Breaking NewsSports

इस क्रिकेटर ने 62 गेंदों में जड़े 237 रन

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल माना जाता रहा है जिसमें रोजाना कई रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। वहीं कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं, जिन्हें तोड़ने में किसी और खिलाड़ी को सालों का समय लग जाता है। माइक सिम्पसन नामक बल्लेबाज ने एक ऐसा ही रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसे तोड़ना किसी दूसरे खिलाड़ियों के लिए कतई आसान नहीं होगा। शेफील्ड एलायंस मिडवेक लीग मैच में शेफील्ड कॉलेजिएट और खान टीम के बीच शिरग्रीन क्रिकेट क्लब में मुकाबला खेला गया।

इस मैच में शेफील्ड कॉलेजिएट के बल्लेबाज माइक सिम्पसन 62 गेंदों में 237 रन जड़कर सभी को हैरान कर दिया। सिम्पसन ने महज 29 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद 11 गेंद और खेलते ही उन्होंने 150 का आकड़ा भी छू लिया। 40 गेंदों में 150 रन बनाने के बाद सिम्पसन ने अपनी पारी को और तेज गति से खेलना शुरू कर दिया। 50 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करने बाद भी सिम्पसन शांत नहीं हुए।

Advertisements
Ad 27

16 ओवर के इस मैच के खत्म होने तक सिम्पसन ने 62 गेंदों में नाबाद 237 रन बनाए। सिम्पसन की इस विस्फोटक पारी की बदौलत शेफील्ड कॉलेजिएट की टीम 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 304 रन बनाने में कामयाब रही। सिम्पसन ने अपनी 237 रनों की पारी में 180 रन सिर्फ छक्कों से हासिल की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 30 छक्के लगाए। मैच खत्म होने के बाद अपनी पारी के बारे में बात करते हुए सिम्पसन ने बताया कि उनके लिए यह पारी बेहद खास है।

सिम्पसन के मुताबित यह सीजन का सबसे यादगार मैच रहा। 32 साल के सिम्पसन ने इस तरह की पारी पहले भी खेल चुके हैं। साल 2009 में शेरवुड कोलीरी थर्ड इलेवन के खिलाफ सिम्पसन ने 128 गेंदों में नाबाद 317 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button