Breaking NewsEntertainment

इस फ़िल्म के साथ डेब्यू कर सकते हैं आर्यन

मुंबई। हाल के वर्षों में बहुत से युवा सितारों ने फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की है, इसमे स्टार किड्स भी शामिल है। नये युवा सितारों में से कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बना ली है तो कुछ ऐसे भी एक्टर हैं जिन्हें अभी और सीखने की जरूरत हैं।

Advertisements
Ad 29

बहुत दिन से खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने तो सिनेमा जगत में अपनी आवाज से डेब्यू कर दिया है। आर्यन ने बल्कि हाल ही में रिलीज़ हुए हिंदी डब संस्करण ‘द लायन किंग’ में नायक सिम्बा को आवाज़ देकर फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने का एक असामान्य तरीका चुना। एक्टिंग से डेब्यू कब करेंगें इस बात पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

खबरें आ रही हैं कि आर्यन खान बॉलीवुड से नहीं बल्कि टॉलीवुड से अपने करियर की शुरूआत करेंगें। नवीनतम रिपोर्टों से पता चलता है कि युवा अभिनेता जल्द ही एक दक्षिण फिल्म के साथ अपनी शुरुआत कर सकते हैं। डॉट कॉम के अनुसार आर्यन निर्देशक गुनशेखर की फिल्म ‘हिरण्यकश्यप’ में एक मुख्य किरदार को निभाने के लिए विचार कर रहे हैं। फिल्म ‘हिरण्यकश्यप’ को ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी के बाद अगले बड़े दक्षिणी चमत्कारी प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है।
फिल्म में ‘बाहुबली’ के स्टार प्रभास और राणा दग्गुबाती भी हैं, जो एक-दूसरे के खिलाफ होंगे। राणा फिल्म में मुख्य खलनायक हिरण्यकश्यप की भूमिका निभा सकते हैं। इस फिल्म में बाहुबली की अभिनेत्री तमन्नाह और अनुष्का शेट्टी भी हैं। कहा जा रहा है कि आर्यन को प्रहलाद की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, निर्देशक गुनशेखर ने रिपोर्ट को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वे अभी तक कास्टिंग स्टेज तक नहीं पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button