Breaking NewsEntertainment

इस फ़िल्म में साथ नज़र आएंगे ऋत‍िक रोशन और दीपिका पादुकोण

मुंबई। ऋत‍िक रोशन अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन में व्यस्त है वहीं दीपिका पादुकोण भी अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के शूटिंग में बिजी हैं। ऋत‍िक रोशन और दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आ रही हैं कि ये जोड़ी जल्द ही फिल्म में साथ नजर आ सकती है।

Advertisements
Ad 29

एक रिपोर्ट के अनुसार यह कहा जा रहा है कि फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में इस जोड़ी को लिया जा सकता हैं। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान कर रही है। फराह खान बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक है। दीपिका पादुकोण को फराह खान ने ही फिल्म ओम शांति ओम से लॉंच किया था।

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए कई बड़े सितारों के नाम पहले सामने आये थे जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल था लेकिन ये सारी खबरें महज अफवाह निकली। हालिया रिपोर्टस के मुताबिक ऋत‍िक रोशन का नाम फाइनल कर लिया गया है और फिल्म में हेमामाल‍िनी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है।
आपको बता दें फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ सात भाइयों की कहानी है। उनमें सबसे बड़ा रवि (अमिताभ बच्चन) जो अपने भाइयों की देखरेख करते रहता है। फिल्म में सभी अनाथ और अशिक्षित हैं। उन लोगों जीनव जीने के तौर- तरीके भी नहीं मालूम होते। उन लोगों की जिंदगी में तब बदलाव आता है, जब रवि को एक नर्स इन्दु (हेमा मालिनी) से प्यार हो जाता है।
फिल्म का निर्देशन फराह खान और प्रोड्क्शन रोह‍ित शेट्टी कर रहे हैं। फिल्म के लिए दोनों की पंसद दोनों की दीपिका है। हेमामाल‍िनी की खूबसूरती की तुलना में मेकर्स को दीपिका की फिट लग रहीं हैं। अब देखना होगा की दीपिका पादुकोण फिल्म को करने के लिए राजी होती हैं या नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button