Breaking NewsEntertainment

जेल में बर्तन धोते थे सुपरस्टार सलमान खान, टाॅयलेट भी करते थे शेयर

मुम्बई। काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दे दिया है। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया है।  सलमान को दोषी साबित होने के बाद अब सजा का ऐलान किया जाएगा।  इसी के साथ ये भी साफ होगा कि सलमान जेल जाएंगे या नहीं।

वैसे वे दो बार जेल के चक्कर काट चुके हैं। सलमान काले हिरण के शिकार मामले में 2006 में जोधपुर की जेल में रहे थे। जेल से आने के बाद उन्होंने एक राष्ट्रीय पत्रिका को दिए एक पुराने इंटरव्यू में जेल के अंदर हुई दिक्कतों के बारे में बताया था। जेल के अनुभव को लेकर सलमान ने पहले मजाक में कहा था कि जेल में मैंने बहुत सारा फन किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी दिक्कतों के बारे में खुलकर बात की थी।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा था, जेल में मुझे सिर्फ बाथरूम की टेंशन होती थी। उन्हें टॉयलेट और मच्छरों से परेशान रहना पड़ा था। उनके बैरक में टॉयलेट टूटे-फूटे थे। मच्छरों का प्रकोप भी बहुत था। बकौल सलमान, पुलिस कस्टडी में 9-12 लोगों के लिए एक बाथरूम और एक टॉयलेट होता था, जो सबको शेयर करना होता था। सलमान ने हंसते हुए कहा था, लेकिन न्यायिक हिरासत के दौरान सेंट्रल जेल में अलग सुइट मिलता था।

सलमान ने कहा था, हम हफ्ते में एक बार अपने घरवालों से मिल सकते थे। सुबह के समय हमको मग में चाय मिलती थी, कप हम खुद ही धोते थे। जेल में बाहर से खाना लाना मना था। मैं जिम में भी एक्सरसाइज करता था। दिन में दो बार पुशअप, क्रंचेस मारता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button