Breaking NewsUttarakhand

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर के निधन पर भावना पांडे ने जताया शोक

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक एवँ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर का सोमवार सुबह अचानक निधन हो गया। हरबंस कपूर के निधन की खबर से राजनीतिक जगत समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर छा गई।

वहीं जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए भावना पांडे ने कहा कि हरबंश कपूर बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे।

भावना पांडे ने हरबंश कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा के बड़े कद के नेता हरबंस कपूर के अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ़ भाजपा बल्कि उत्तराखंड की पूरी सियासत में शोक की लहर छा गई है।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने हरबंश कपूर के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button