Breaking NewsEntertainment

जल्द बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मुंबई। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसी सुपरस्टार भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद आज एक सफल स्टार है  प्रियंका चोपड़ा तो हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। अब मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड का सफर कैसा होगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

लेकिन उससे पहले में आपको  मानुषी छिल्लर से जुड़ी सारी खबर तो बता दूं तो खबर ये है कि  मानुषी छिल्लर को  डायरेक्टर फराह खान लॉंच करने वाली हैं। इससे पहले फराह खान ने दीपिका पादुकोण को भी फिल्म ओम शांति ओम से लांच किया था जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है।

3015605328b7111c3468be45268450de

Advertisements
Ad 13

मानुषी छिल्लर और फराह खान के बीच फिल्म को लेकर काफी दिनों से बात चल रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि फराह खान ने स्क्रिप्ट भी मानुषी छिल्लर को समझा दी है जिस पर मानुषी छिल्लर ने काम करना भी शुरू कर दिया हैं। इसी फिल्म के चक्कर में मानुषी छिल्लर इस समय गोवा में है और पूरी प्लानिंग कर रही है कि वो किस तरह बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करें।

मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बेनर तले बनेगी ये तो तय हो चुका हैं। अब देखना होगा की मानुषी छिल्लर के साथ स्क्रिन कौन शेयर करता हैं। आपको बता दें की मानुषी छिल्लर पहले रणवीर सिंह के साथ एक टीवी एड शूट कर चुकी हैं। एड में मानुषी छिल्लर की एक्टिंग को पसंद किया गया था। कुछ समय पहले मानुषी एलेन डीजेनेरेस शो के सेट पर नजर आई थीं। जहां उनके फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button