Breaking NewsUttarakhand

महिलाओं को समर्पित है जनता कैनिबेट पार्टी: भावना पांडे

देहरादून। महिलाओं को समर्पित है जनता कैनिबेट पार्टी। ये कहना है जनता कैनिबेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे का। मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी महिलाओं के हितों एवँ उनके उत्थान के लिए कार्य करेगी।

भावना पांडेय ने कहा कि बीते 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की जो दुर्दशा की है उससे प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए ही जनता कैबिनेट पार्टी का गठन किया गया है।

JCP

जनता कैबिनेट पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आज राजनेताओं ने देश की जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया है। यदि उत्तराखंड की सियासत की ही बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस इन दिनों जाति-धर्म के नाम पर खूब राजनीति कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के हितों की रक्षा करना सभी सरकारों एवँ राजनीतिक दलों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए किन्तु बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकाल में महिलाओं की जो हालत हुई है वो किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा का स्वरूप नारी सृष्टि की सबसे महत्वपूर्ण रचना है। नारी से ही मनुष्य की उत्पत्ति हुई है। नारी है तो ये संसार है, वरना कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नारी का श्राप बीजेपी और कांग्रेस को लगेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों को बुरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ेगा।

भावना पांडे ने कहा कि वे हिमालय पुत्री एवँ पहाड़ की आंदोलनकारी बेटी हैं। वे स्वयं एक नारी हैं इसलिए वे महिलाओं के दर्द एवँ तकलीफों को बेहतर समझ सकती हैं।

उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में यदि जनता कैबिनेट पार्टी की सरकार बनी तो वे महिलाओं की स्थिति बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button