Breaking NewsUttarakhand

जीवित रहते पूरा न हो सका योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का ये सपना

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने अपने पुत्र योगी आदित्यनाथ के लिए एक सपना देखा था जो उनके जीवन काल में पूरा न हो सका। एक पत्रकार वार्ता के दौरान आनंद सिंह बिष्ट ने कहा था कि योगी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा था कि योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके में काफी समानता है। मेरा यह सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

आनंद सिंह बिष्ट (फ़ाइल फोटो)
आनंद सिंह बिष्ट (फ़ाइल फोटो)

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। आज सुबह दस बजकर 44 मिनट पर आनंद सिंह बिष्ट का स्वर्गवास हो गया। वह विगत 13 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। उनको किडनी और लीवर में समस्या थी। जिसकी वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

Advertisements
Ad 13

आनंद सिंह बिष्ट के निधन की खबर से उत्तराखंड सहित यूपी में शोक की लहर है। योगी आदित्यनाथ के पिता अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गांव में पैतृक घाट पर ही किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button