Breaking NewsNational

शिवसेना विधायक के घर मिली पत्नी की लटकती लाश, जानिए पूरा मामला

मुंबई। कुर्ला से शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी की लाश घर में पंखे से लटकती हुई मिली। पुलिस के मुताबिक विधायक की पत्नी ने आत्महत्या की है। जॉइंट सीपी ने बताया कि शुरुआती तौर पर पुलिस को फोन पर हैंगिंग की सूचना मिली थी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है।

शिवसेना के विधायक मंगेश कुडालकर का घर मुंबई में कुर्ला के नेहरू नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। हालंकि शिवसेना विधायक की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस को इस घटना की जानकारी परिवार ने फोन करके दी थी, जिसके बाद नेहरू नगर पुलिस सहित डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे। इसके बाद नेहरू नगर पुलिस की टीम ने विधायक की पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की मृतक पत्नी का नाम रजनी कुडालकर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button