Breaking NewsWorld

चीन के इस होटल में रखे गए थे कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज, इमारत ढहने से 70 लोग मलबे में दबे

बीजिंग। चीन के पूर्वी प्रांत फूजियान के चिनझोऊ शहर में शनिवार को एक होटल की बिल्डिंग ढह गई। कोरोनावायरस फैलने के बाद यह होटल अस्थायी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी। यहां संक्रमण के संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिए रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, 70 लोग मलबे में फंस गए, रेस्क्यू टीम ने इनमें से 37 को निकाल लिया। कुछ लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

इमरजेंसी मैनेजमेंट मिनिस्ट्री के मुताबिक, रेस्क्यू के लिए 150 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म विबो पर इसका वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें रेस्क्यू में लगे कर्मचारी एक महिला को मलबे से निकालकर एंबुलेंस में भेज रहे हैं।

China Xinhua News

@XHNews

16 people have been rescued after a hotel building collapsed in the city of Quanzhou, east China’s Fujian Province, Saturday evening.

Advertisements
Ad 27

एम्बेडेड वीडियो

चाइना डेली के मुताबिक, घटना शनिवार शाम 7:30 बजे हुई। हादसे में होटल के 80 कमरे ढह गए। राहत और बचाव दल घटना स्थल पर मौजूद है। अब तक 37 लोगों को मलबे से निकालने में सफलता मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग के ढहने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button