पावन ‘हलछठ पर्व’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भगवान श्री बलराम जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो तथा अन्नदाता किसानों के खेत सदैव उन्नति और समृद्धि से लहलहाते रहें, यही मंगलकामना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पावन ‘हलछठ पर्व’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- शक्ति एवं पराक्रम के प्रतीक, भगवान श्रीकृष्ण जी के ज्येष्ठ भ्राता भगवान श्री बलराम जी की जयंती एवं पावन ‘हलछठ पर्व’ की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हलधर भगवान श्री बलराम जी का जीवन शक्ति, श्रम, कृषि और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- यह पावन हलछठ पर्व हमें अन्नदाता किसानों के परिश्रम के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के संरक्षण का भाव भी सिखाता है। भगवान श्री बलराम जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो तथा अन्नदाता किसानों के खेत सदैव उन्नति और समृद्धि से लहलहाते रहें, यही मंगलकामना है।




