Breaking NewsUttarakhand

कलयुगी मां की हैवानियत का शिकार हुआ बेटा

हरिद्वार। कलयुग के इस दौर में मानवीय संवेदनाएं मर सी गई हैं। इसी का एक ताजा और जीता-जागता उदाहरण हरिद्वार जनपद के लक्सर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां अपनी गोद भर जाने के बाद एक मां की ममता गोद लिए बच्चे के प्रति बदल गई।
उसने सौतेले बच्चे को यातना देनी शुरू कर दी। यातनाएं भी ऐसी की रूह कांप जाए। जब इसकी भनक जन्म देने वाली मां को लगी तो उसका कलेजा मुंह को आ निकला।
जन्म देने वाली मां जैसे तैसे बच्चे को वापस लेकर पहुंची और लक्सर कोतवाली पुलिस से गोदनामा रद्द करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामला गाजियाबाद का बताgeneric-Child-Crime-_ते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
खानपुर ब्रह्मपुर निवासी नीतू पत्नी जितेंद्र शनिवार को अपने पति और बेटे यश के साथ लक्सर कोतवाली पहुंची। उनका कहना था कि 12 सितंबर 2010 को उसने अपने दो बेटों में से यश को ममेरी बहन (अर्चना पत्नी हरिकिशन निवासी लोनी गाजियाबाद) को गोद दिया था।

Advertisements
Ad 29

उस दौरान यश की उम्र लगभग डेढ़ साल की थी। इसके बाद नीतू की ममेरी बहन ने एक लड़की को जन्म दिया। आरोप है कि उसके बाद उसकी ममेरी बहन का यश के प्रति प्यार समाप्त हो गया है। उसकी ममेरी बहन बेटे यश को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देनी शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button