Breaking NewsEntertainment

कपूर खानदान में कब कौन हुआ फेल, कब हुआ पास

मुंबई।रणबीर कपूर ने दावा किया है कि उनके कपूर खानदान में वो सबसे पढ़े लिखे हैं और दादा से लेकर पिता तक सब एक-एक बार फेल हो चुके हैं।

दरअसल रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जग्गा जासूस का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म को बच्चों को देखने लायक फिल्म बताया जा रहा है और इस कारण रणबीर हाल ही में मुंबई के एक स्कूल में जा कर फिल्म का खूब प्रमोशन किया और अपने परिवार की पढाई का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया। रणबीर ने बताया ” मेरे पिता ऋषि कपूर 10वीं में फेल हो गए थे। मेरे चाचा रणधीर कपूर 9वीं में पास नहीं हो पाए थे और दादा जी राज कपूर भी 6वीं में फेल हो गए। मैं मेरे परिवार में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा व्यक्ति हूं। जब मैंने 10 बोर्ड की परीक्षा दी तब मुझे 56.3 प्रतिशत अंक मिले थे। और जो मेरे पांच पसंदीदा विषय थे, उसमें तो मुझे 60 प्रतिशत से भी अधिक नंबर मिले।”

Advertisements
Ad 29

इस मौके पर रणबीर कपूर ने अपने स्कूल के दिनों को याद कर इस कार्यक्रम में मौजूद कई विद्यार्थियों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की। साथ ही ये भी बताया कि वो स्कूल के दिनों में कितने शरारती थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button