Breaking NewsEntertainment

पत्नी संग घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार करण मेहरा को मिली जमानत

मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में नैतिक के किरदार से पॉपुलर करण मेहरा को घरेलू झगड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद अब एक्टर को जमानत मिल गई है। करण और निशा के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं जिसे निशा ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। लेकिन करण की गिरफ्तारी से यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि दोनों के बीच कुछ भी सहीं नहीं है।
सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस ने करण को धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको  बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल की पहली मुलाकात साल 2008 में फिल्म ‘हंसते हंसते’ के सेट पर हुई थी। जिसमें एक्टर बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

Advertisements
Ad 29

वहीं एक्टर करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया की मुख्य  किरदार निभाया। इसके बाद वह ‘बिग बॉस 10’, ‘नच बलिए 5’ और ‘किचन चैंपियन 5’ भी नजर आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button