Breaking NewsNational

करणी सेना की कायरता, मासूमों पर बरसाए पत्थर

 गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में करणी सेना के कथित कार्यकर्ताओं ने एक स्कूल बस पर हमला कर दिया। करणी सेना संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावत का विरोध कर रही है। गुरुग्राम में करणी सेना ने धमकी दी थी कि अगर यहां पर पद्मावत रिलीज की जाएगी तो वे थिएटर को निशाना बनाएंगे। बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ता मूवी का विरोध कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रही एक स्कूली बस पर हमला बोल दिया। बस में बैठे बच्चों पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस पत्थरबाजी में दो बच्चे घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी का विरोध कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं के पास ‘पेट्रोल बम’ भी थे। इस हमले में स्कूल की बस के शीशे तोड़ टूट गए। प्रदर्शन कर रही भीड़ ने जब स्कूल बस को रोका और उस पर हमला किया तो बस में सवार टीचर ने सभी बच्चों को फर्श पर लेट जाने को कहा। इस हमले से बच्चे डर गए और वहां चीख पुकार मच गई।

Advertisements
Ad 29

इस घटना पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘जो लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं वो गुंडे है। किसी को भी तोड़फोड़ की इजाजत नहीं है।’ इसके बाद कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।हालांकि, करणी सेना ने इस घटना की निंदा की है। करणी सेना ने कहा, ‘ये बिल्कुल गलत और कायराना हरकत है। राजपूतों का काम गुंडागर्दी करना नहीं है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button