Breaking NewsEntertainment

रोंगटे खड़े कर देगा केदारनाथ का टीजर, 7 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

मुम्बई। लंबे समय से विवादों का सामना कर रही फिल्म केदारनाथ की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है और इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया हैं। फिल्म के टीजर की बात की जाए तो फिल्म का  टीजर आपको केदारनाथ में आई उस तबाही की याद दिला देगा जिसके ज़ख्म मे आज तक उत्तराखंड नहीं उबर पाया है। फिल्म एक लव स्टोरी है और इस फिल्म में लीड रोल मे सारा अली खान है और उनके अपोजिट है सुशांत सिंह राजपूत। सारा फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

फिल्म के टीजर में दिखाए गये सीन बहुत ही भव्य है जो अपके रोंगटे खड़े कर देगा। फिल्म में सारा और सुशांत की लव स्टोरी है जो काफी इमोशनल लग रही है दोनों के फिल्म में किस सीन है जिससे दोनों की केमिस्ट्री जमती नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर में सारा और सुशांत बहुत की अच्छे लग रहे ही वही सारा का इस फिल्म में इंडियन लुक है जो बेहद ही सिंपल नजर आ रही है।

Advertisements
Ad 29

आपको बता दें कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के बीच हुए विवाद की वजह से फिल्म ‘केदारनाथ लंबी समय से विवादों में उलझी हुई थी लेकिन अब यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ‘केदारनाथ’ के अलावा सारा अली खान फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग भी कर रही हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ जमेगी। ‘सिम्बा’ और ‘केदारनाथ’ दोनों इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

देखें फिल्म का टीजर:

[wonderplugin_gallery id=”59″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button