Breaking NewsNational

गोलीबारी में घायल हुए जवान की अस्पताल में मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में रविवार को घायल हुए जवान की आज अस्पताल में मौत हो गई।

Advertisements
Ad 29

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि, पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के 20 जनवरी को गोलीबारी की थी।

इस गोलीबारी के दौरान नायक जगदीश घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल वहां से सुरक्षित निकालकर सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि सभी प्रयासों के बाद भी आज तड़के जवान की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button