Breaking NewsEntertainment

खतरनाक विलेन के रूप में नज़र आएगी छोटे पर्दे की ये संस्कारी बहु

मुम्बई। साल 2009 में टीवी पर प्रसारित हुआ स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की बहू अक्षरा के किरदार से हिना खान ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की। एकता कपूर के इस टीवी शो में हिना खान का जो किरदार था वो आंखों के साथ-साथ मन में बसता था। अधिकतर भारतीय परिवार के लोग चाहेंगे की उनकी बहू एकता कपूर के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा जैसी हो।

Advertisements
Ad 27

हिना खान स्टार प्लस के सीरियल में दिखाई दे चुकी थी जैसे सपना बाबुल का…बिदाई, चाँद छुपा बादल में और मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो ३, लेकिन इस सब में अक्षरा का किरदार काफी लोकप्रिय रहा। इस सीरियल से हिना खान की छवि एक संस्कारी बहू की बन गयी थी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हीना खान की किस्मत चमक गई। घर-घर में लोग उन्हें हिना खान के नाम से नही बल्कि अक्षरा के नाम से जानने लगे थे। हिना खान इस शो का शुरू से हिस्सा रही लेकिन 8 साल बाद उन्होंने ये शो छोड़ दिया।

 ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को छोड़ने के बाद हिना खान ने अपनी संस्कारी बहू की छवि को तोड़ने के लिए खुद को तैयार किया। और इसकी शुरूआत की हिना ने देश का सबसे कंट्रोवर्शीयल शो बिग बॉस 11 से की। हिना खान ने बिग बॉस से खूब सुर्खियां बटौरी और जमकर तांडव मचाया। शो में उनकी हर किसी कंटेस्टेंट से लड़ाई हुई थी। इस शो में उन्होंने अपना नया अंदाज दिखाया। और जिससे उनकी संस्कारी बहू वाली इमेज धूमिल हो गई और हिना एक नये अवतार में शो से बाहर निकली। इसी शो द्वारा  उन्हें मिस डीवा कहा जाने लगा। इसके बाद हिना ने कई शार्ट फिल्में की और कुछ एलबम सांग भी।
लेकिन अब वो फिर से छोटे पर्दे पर नजर आने वासी है हिना को एक बड़े सीरियल का बड़ा रोल मिला है इससे वो अब एक नये अंदान में नजर आने वाली है आपको बता दे की एकता कपूर का टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 शुरू होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ था। अब जब शो में अनुराग और प्रेरणा का रोमांस दिखाया जा रहा है तो दर्शकों को कोमोलिका के किरदार का इंतजार है।
इस शो में एक्ट्रेस हिना खान कोमोलिका बनी हैं। उनके फर्स्ट लुक के बाद एकता कपूर ने प्रोमो वीडियो भी जारी किया है। शो में कोमोलिका बनी हिना खान की अदाएं देखते ही बन रही है। बिहार का बेवाकपन और बंगाल की अदाएं लिए हिना प्रोमो में बंजारन लुक में नजर आ रही हैं। हिना खान सिल्वर और काले रंग के लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं। इस शो के जरिए हिना खान पहली बार नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button