Breaking NewsEntertainment

भारती सिंह के कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरें वायरल होने पर कीकू शारदा ने दिया बड़ा बयान

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में जमानत मिल गई है। इस केस में जमानत मिलने के बाद भारती सिंह की कपिल शर्मा शो से जुड़ी कई खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि भारती सिंह के हाथ से कपिल शर्मा का शो जा सकता है। हालांकि इस पूरे मामले पर ना तो कपिल शर्मा और ना ही भारती सिंह की तरफ से कोई बयान आया है। वहीं अब कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले कीकू शारदा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

कीकू शारदा ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारती सिंह के शो में आने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कीकू ने कहा- ‘हमने कल शूट किया और भारती शूट के दौरान वहां मौजूद नहीं थी। ये काफी नॉर्मल बात है। वो हमारे साथ हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करती है। मैंने तो यहां ऐसी कोई बातचीत नहीं सुनी कि भारती शो को अलविदा कह रही हैं। बस वो कल शूट में मौजूद नहीं थीं, इसके अलावा कोई और बात नहीं है।’

Advertisements
Ad 26

भारती कपिल शर्मा शो का हिस्सा हैं या फिर नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकन इतना जरूर है कि ड्रग्स केस से जमानत मिलने के बाद कॉमेडियन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। भारती ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Bharti Singh

इन तस्वीरों में भारती खुश नजर आ रही हैं। भारती सिंह कपिल शर्मा शो का अहम हिस्सा हैं। अगर शो से भारती की एग्जिट होती है तो इस शो को बड़ा झटका जरूर लग सकता है। आपको बता दें, 21 नवंबर की सुबह एनसीबी की टीम ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान  86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों सितारों को एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए ले जाया गया था जहां पर इन दोनों ने ड्रग्स का सेवन करने की बात कबूली थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया और अगले ही दिन कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button