Breaking NewsEntertainment

शेट्टी फैमिली का हिस्सा बने केएल राहुल, यूं थामा अथिया का हाथ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही  क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। वहीं अब दोनों पब्लिकली नजर आने लगे हैं। बुधवार को मुंबई में अथिया अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म फिल्म ‘तड़प’ का ग्रैंड प्रीमियर में पंहुची। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। लेकिन के एल राहुल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ प्रमोशन में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। केएल राहुल ने अथिया की फैमिली के साथ काफी तस्वीरें खिंचाई। वहीं दूसरी ओर अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ नजर आए।

Advertisements
Ad 29

बता दें कि 5 नवंबर को अथिया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। उन्होंने अपने साथ अथिया की प्यारी सी तस्वीर शेयर करके हार्ट इमोजी बनाया।

फिल्म ‘तड़प’  की बात करें तो  यह फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अहान के के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button