Breaking NewsUttarakhand

डॉ. अभिनव कपूर ने ऑर्गेनिक रंगों के साथ मनाया होली का त्योहार

डॉ. अभिनव कपूर ने ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से लोगों के बीच जाकर ऑर्गेनिक रंगों का वितरण किया और ऑर्गेनिक रंगों के साथ ही होली का त्योहार मनाया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को एकता, समरसता व भाईचारे के प्रतीक पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का ये पवित्र त्योहार आपके जीवन को खुशियों के रंगों से भर दे, यही कामना है।

Advertisements
Ad 27

इस अवसर पर डॉ. अभिनव कपूर ने ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से लोगों के बीच जाकर ऑर्गेनिक रंगों का वितरण किया और ऑर्गेनिक रंगों के साथ ही होली का त्योहार मनाया।

इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से ऑर्गेनिक रंगों के साथ होली खेलने एवं सादगी के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने ऑर्गेनिक रंगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये रंग आरारोट के बने होते हैं, जिनसे हमारी त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। वहीं बाजार में उपलब्ध रंग त्वचा के लिए काफी हानिकारक होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button