Breaking NewsLifeNational

जानिए, बेडरूम में तोते की तस्वीर लगाने से क्या होता है

वास्तु शास्त्र में आज जानिए तोते की तस्वीर के कईं फायदों के बारे में। तोते को प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चीनी सभ्यता में भी तोते को शुभ संदेश और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है।

अगर आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति किसी तरह की दुर्भावना है या आपके बीच किसी भी तरह का मन-मुटाव चल रहा है। रिश्ते में प्यार की कमी है तो अपने शयनकक्ष में तोते के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में खुशहाली आयेगी और वह पहले से अधिक मजबूत बनेगा।

Advertisements
Ad 13

व्यापारियों या बिजनेसमैन के लिए भी तोता शुभ होता है। अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को वास्तु सम्बन्धी समस्यायों से मुक्त रखने के लिए इस दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाएं।

इससे आप अपनी बुद्धि और क्षमताओं का व्यापार में पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे जो आपके व्यापार के लिये तेजी से उन्नति कराने वाला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button