Breaking NewsNational

सुप्रीमकोर्ट के बाहर एक महिला और एक पुरुष ने खुद को लगाई आग, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। सुप्रीम काेर्ट (Supreme Court) के बाहर आज दाे लाेगाें ने अपने काे आग लगाकर आत्मदाह करने की काेशिश की। यह घटना दाेपहर 12.10 मि‍नट की है। खुद काे आग लगाने वालाें में एक महि‍ला और एक पुरूष शामिल हैं। दि‍ल्‍ली पुलि‍स की ओर से दाेनाें काे घायलावस्‍था में नजदीक के सरकारी अस्‍पताल राम मनाेहर लाेहि‍या में ले जाया गया जहां पर दाेनाें का इलाज चल रहा है।  दाेनाें ने क्यों आग लगायी, अभी इस बारे में काेई पुख्ता सूचना नहीं मिली है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि ये रेप का आरोप लगाने वाली महिला है।

जानकारी के मुताबि‍क दि‍ल्‍ली पुलि‍स काे करीब 12.10 बजे सूचना मि‍ली की दाे लाेगाें ने अपने काे आग लगा ली। आनन फानन में पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उनकी आग बुझाने का प्रयास किया और कंबल आदि से आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद उनकाे आरएमएल अस्‍पताल पुलि‍स जि‍प्‍सी में ले जाया गया।

सूत्रों से अपुष्ट जानकारी मिली है कि आग लगाने वाली महिला वह थी जिसने सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाया था। वहीं उसके साथ जिस पुरुष ने आत्महत्या का प्रयास किया वह उस मामले में गवाह है। दोनों को फटाफट पुलिस वैन से हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जानकारी के मुताबिक, उनको राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लेकर जाया गया है।

वहीं कुछ सूत्रों से ये जानकारी भी मिल रही है कि, सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह करने से पहले लड़की ने सोशल मीडिया पर लाइव किया। उसने खुद को रेप पीड़िता बताया था। अतुल राय घोसी जिले से सांसद हैं, उनपर यह रेप का आरोप है। सूत्र बताते हैं कि लड़की ने घोसी और यूपी पुलिस के आलाधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों 30-40 फीसदी झुलस चुके हैं। मौके से पुलिस को एक बोतल भी मिली है। आशंका है कि बोतल में ही ज्वलनशील चीज साथ लेकर दोनों आए थे और खुद को उसी से आग लगा ली।

बता दें कि अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली इस लड़की को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। लड़की पर जालसाजी और हनी ट्रैप का भी आरोप लगा था। बहरहाल अभी इस खबर की पुष्टि होना बाकी है, जिसके बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button