Breaking NewsNational

लंबी बीमारी के बाद अरुण जेटली का हुआ निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

नयी दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का लम्बी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर छा गयी। प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार आज दोपहर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज निधन हो गया है। उन्हें कुछ दिन पहले ही AIIMS में भर्ती कराया गया था।

जेटली को 9 अगस्त को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था और आज यानि कि 24 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर जेटली ने आखिरी सांस ली। जेटली (66) को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

Advertisements
Ad 13
2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें वित्त मंत्री बनाया। कुछ समय तक उन्होंने रक्षा और सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी संभाला। अरुण जेटली अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में साल 2000 में कैबिनेट मंत्री बने थे। इसके बाद वह राज्यसभा में साल 2009 में नेता विपक्ष भी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button