Breaking NewsNational

यूपी के शामली में बंदूक की नोक पर महिला से दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक गांव में घर पर अकेली 26 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी ने बंदूक का डर दिखाकर कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। इस घटना के खुलासे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कैराना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जनधेरी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार उसकी अनुपस्थिति में पड़ोसी गौरव कुमार (27) घर में घुस आया और बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने बताया कि कुमार ने महिला को इस बारे में किसी से भी कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बाद में उसने घटना के बारे में पति को बताया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह फरार है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button