अपने मृदुभाषी और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं डॉ. अभिनव कपूर
डॉ. अभिनव कपूर आमजन की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं, वे जन समस्याओं के निवारण की अपने स्तर से हर संभव कोशिश करते हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने सच्चे समाजसेवक के रूप में लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।
डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा के कार्यों को करते आ रहे हैं। अपने मृदुभाषी और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर का कहना है कि लोगों की सेवा करके उनके मन को सुख मिलता है।
डॉ. अभिनव कपूर कहते हैं कि कोई भी हालात का सताया हुआ, दुखियारा और जरूरतमंद व्यक्ति यदि उनके पास मदद मांगने आता है तो वे उसकी हर संभव सहायता करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन का दुःख-दर्द बांटकर और असहाय लोगों की तकलीफों को दूर कर उन्हें प्रसन्नता होती है एवं हृदय को शांति मिलती है।
डॉ. अभिनव कपूर आमजन की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं, वे जन समस्याओं के निवारण की अपने स्तर से हर संभव कोशिश करते हैं। यही वजह है कि वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बने हुए हैं।