Breaking NewsUttarakhand

लावारिश शव मिलने से सनसनी

देहरादून। शनिवार को राजपुर क्षेत्र में एक लावारिश शव मिलने से सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र की आईटी पार्क चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक लावारिस शव तिमली मान सिंह के जंगल मे पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आईटी पार्क चौकी से पुलिस उक्त घटना स्थल पर पहुची। पुलिस टीम ने देखा कि वहां एक शव सड़ी गली हालत में पड़ा हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Advertisements
Ad 29

पुलिस को शव के पास से बर्तन, कपडे, पंनिया आदि समान मिले। जो कि मानसिक रूप से विकृत पुरूष का शव प्रतीत होता है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। आसपास के लोगों से उक्त शव के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button