Breaking NewsUttarakhand

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर यात्रियों की सुविधा हेतु नितिन गडकरी को भेजा पत्र

पत्र के द्वारा अनुरोध किया कि यहां शीघ्र सबसे पहले टेंटो व टीनशैड मे ही कच्चे मूत्रालय रेस्टोरेंट बनाए जाएं अन्यथा इस विकट गर्मी में यात्री कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

देहरादून। अक्षरधाम से देहरादून एक्सप्रेसवे में यात्रियों की सुविधा हेतु तत्काल वॉशरूम, जलपान गृह का निर्माण कराए जाने मांग करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा गया है।

भुक्तभोगी संगठन सचिव सुशील त्यागी ने पत्र में लिखा है कि ये अस्वस्थ वरिष्ठ नागरिक (74 years) गत रात्रि में अपने परिवार के साथ पहली बार दून इकोनामिक एक्सप्रेसवे से दून आ रहे थे। यहां इनको वॉशरूम रेस्तरां आदि न होने से मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा।

इनका कहना था कि बिना इस मार्ग पर प्रस्तावित 12 वे साइड एमेनिटीज का निर्माण हुए मोदी जी के द्वारा उद्घाटन नहीं कराया जाना था। पहले किया जाना था। ऐसा कौन सा आपातकाल था की बिना मूलभूत जरूरतों को पूरा कराए बिना ही उद्धघाटन की रस्म पूरी कर दी गई?

इन्होंने पत्र के द्वारा अनुरोध किया कि यहां शीघ्र सबसे पहले टेंटो व टीनशैड मे ही कच्चे मूत्रालय रेस्टोरेंट बनाए जाएं अन्यथा इस विकट गर्मी में यात्री कठिनाई महसूस कर सकते हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी इन सुविधाओं के लिए निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button