Ajab-GajabBreaking NewsNational

नशे में धुत शराबी ने गटक लिया जिन्दा सांप, जानिए उसके बाद क्या हुआ ?

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने शराब के नशे में जिंदा सांप को निगल लिया। दांतों से चबा-चबा कर सांप को खा रहे इस शख्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह शख्स नशे में घुत होकर सड़क पर घूम रहा है। तब ही रास्ते में उसे एक छोटा सा सांप नजर आ जाता है। यह शख्स सांप के पास जाकर उसे उकसाने लगता है। वो सांप को उठाकर कभी अपनी मुट्ठियों में रख लेता है तो कभी हवा में लहराता है।

इस दौरान वहां कुछ लोग भी जमा हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद लोग इस शख्स को सांप के साथ खिलवाड़ ना करने की सलाह देने की बजाए उसे उकसाने लगते हैं। अचानक यह शराबी सांप को दांतों से चबा-चबा कर खाने लगता है। सांप को खाने के थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत खराब हो जाती है। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर इस शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। लेकिन यहां करीब चार घंटे के बाद यह शख्स दम तोड़ देता है।

snake-3-620x400

Advertisements
Ad 13

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांप को निगल कर मरने वाले शख्स का नाम महिपाल है। महिपाल उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला है। बीते शनिवार को महिपाल ने शराब के नशे में धुत कर जिंदा सांप को निगल लिया। यह सांप उसके श्वासनली में अटक गया और उसकी मौत हो गई। महिपाल के परिवार में उसकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।

इधर घटना की खबर मिलने और वीडियो वायरल होने के बाद रज्जबपुरा कोतवाली स्टेशन की पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में महिपाल के घरवालों की तरफ से किसी के भी खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिपाल को सांप खाने के लिए किसी ने उकसाया या नहीं? इस बात की भी जांच हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button