Breaking NewsEntertainment

जानिए क्या हुआ जब शाहरूख के बेटे आर्यन को घेरा भिखारियों ने

मुम्बई। शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को भी हाल ही में एक अजीब स्थिति से दो-चार होना पड़ा। आपको बता दें कि बॉलीवुड के स्टार किड्स अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाये रहते हैं। बॉलीवुड की दुनिया को यूं ही मायावी नहीं कहा जाता। जब तक कोई एक्टर संघर्ष कर रहा होता है तो ज़्यादातर केसों में कोई इन एक्टर्स को पूछने वाला नहीं होता लेकिन जब कोई एक्टर अपनी मेहनत के बल पर स्टार बन जाता है तो उसे इतना अटेंशन मिलता है कि अपने घर से बाहर की रोड पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन सेलेब्रिटी किड्स इस मामले में अपवाद हैं। वे दुनिया के उन 1 प्रतिशत लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में बिना कुछ खास किए ही एक फैन फॉलोइंग को खड़ा कर लिया है। हालांकि ये बात भी सच है कि एक स्टार किड को कई दूसरे तरह के प्रेशर्स से डील करना पड़ता है।

दरअसल आर्यन एक इवेंट से बाहर आ रहे थे। यहां आर्यन के अलावा जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी मौजूद थीं। मीडिया और लोगों का हुजूम देखकर पैसे मांगने के लिए कई भिखारी भी यहां पहुंच गए थे। आर्यन बाहर निकले और अपनी गाड़ी ढूंढने लगे।  इस बीच उनसे छोटे-छोटे बच्चे पैसे मांगने की कोशिश करते रहे। शुरूआत में तो आर्यन ने इन लोगों को इग्नोर किया लेकिन जब ये बच्चे आर्यन की गाड़ी तक भी पहुंच गए तो उन्होंने अपनी जेब से कुछ पैसे निकाल कर दे दिए।

Advertisements
Ad 29

गौरतलब है कि कुछ समय पहले आर्यन अपनी डेनिंम जैकेट को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। सोशल मीडिया पर आर्यन की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वे डेनिम जैकेट और काले रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। आर्यन की इस जैकेट की कीमत 88 हजार 755 रुपए थी जो सुहाना की एक ड्रेस की कीमत (60000 रूपए) से भी ज़्यादा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button