Breaking NewsEditorial

लोकसभा चुनाव में हुई नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आ चुका है। लोकतंत्र के महापर्व में राष्ट्र की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। भाजपा की इस महान ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। लोकतंत्र के महापर्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को युगों तक याद किया जाएगा।

दरअसल लोकसभा चुनाव में भाजपा की ये ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी देश के सामने अपनी सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को पेश करने में पूर्ण रूप से सफल साबित हुए हैं।विपक्ष के कई गंभीर आरोपों के बावजूद भी मोदी अपने धैर्य और आत्मविश्वास के साथ एक छोर पर डटे रहे।

उनके इसी अटल भरोसे ने और भाजपा को एक बार इस महान जीत के करीब ला खड़ा किया। दरअसल नरेंद्र मोदी कुशल नेतृत्व के साथ ही बेहतर रणनीति बनाने में भी महारत रखते हैं। उनके इसी अनुभव का फायदा भाजपा को इस प्रचंड बहुमत के रूप में मिला है।

वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी एवँ महागठबंधन के अन्य दलों के एकजुट हो जाने के बावजूद भी देश की जनता ने उन्हें नहीं स्वीकारा। राजनीति के जानकार मानते हैं कि ये चुनाव आम चुनावों से हटकर प्रधानमंत्री का चुनाव बनकर सामने आया।

देश की जनता एक कुशल नेतृत्व चाहती थी, जो उन्हें मोदी के रूप में पुनः नज़र आया। वहीं महागठबंधन में प्रधानमंत्री के रूप में कोई चेहरा जनता को नज़र नहीं आया। यदि जनाधार महागठबंधन के पक्ष में चला भी जाता तो भी प्रधानमंत्री पद के लिए फजीहत होती और ऐसी मिश्रित सरकार ज्यादा दिन नहीं टिक पाती।

इस महान विजय पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि जो काम पीएम मोदी अपने पिछले कार्यालय के दौरान नहीं कर पाए वो इस बार पूरा कर लेंगे। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कामयाबी और तरक्की की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button