Breaking NewsEntertainmentWorld

चिंनफिंग को भाया आमिर का दंगल, जमकर की सराहना

मुंबई। चीन के राष्ट्रपति शी चिंनफिंग बॉलीवुड फिल्मों के बेहद शौकीन हैं और उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘ दंगल ’ को कई बार देखा  है। यही नहीं उन्होंने आमिर की फिल्म दंगल, की खूब जमकर सराहना भी की। भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने कल यह जानकारी दी। उन्होंने अपने मुल्क की कई दिलचस्प बातें बताईं मसलन चीन में युवा वर्ग के बीच आजकल योग अभ्यास करने , बॉलीवुड फिल्में देखने और दार्जिलिंग की चाय का लुत्फ उठाना फैशन बन गया है।

Advertisements
Ad 29

लुओ ने कहा, ‘‘चीन में बॉलीवुड फिल्मों का सबसे बड़ा प्रमोटर कौन है? मेरे हिसाब से राष्ट्रपति शी चिंनफिंग बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रमुख प्रमोटर हैं।’’ यहां चीनी दूतावास की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘‘बियॉन्ड़ वुहान: हाउ फार एडं फास्ट कैन चाइना इंडिया रिलेशन्स गो ’ को संबांधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शी के बीच चीन के किंगदाओ में जो बैठक हुई वह 15 मिनट ज्यादा चली।

राजदूत ने कहा, ‘‘जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह यह है कि राष्ट्रपति शी ने बॉलीवुड फिल्मों में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने एक बार फिर ‘दंगल’ तथा दो अन्य फिल्में ‘बाहुबली 2’ और ‘हिंदी मीडियम’ का दोबारा जिक्र किया जो कि चीन में इस वक्त दिखाई जा रहीं हैं।’’ आमिर खान की ‘थ्री ईडियट्स’ , ‘दंगल’ और तेलुगु फिल्म ‘बाहुबली 2’ चीन में बेहद हिट हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button