Breaking NewsUttarakhand

महिला से गैंगरेप कर बेरहमी से पीटा, अधमरा छोड़कर फरार हुए आरोपी

पिथौरागढ़। देशभर में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में दिन-ब-दिन इज़ाफ़ा हो रहा है। इन वारदातों से अब देवभूमि उत्तराखंड भी अछूती नहीं रही है। इसी क्रम में अब किराए के कमरे में रह कर मजदूरी करने वाली एक महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के बरम कस्बे का है।

Advertisements
Ad 13
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां 35 वर्षीय महिला को कमरे से अगवा कर 100 मीटर दूर ले जाकर आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। यही नहीं महिला के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। आरोपी पीड़िता को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। महिला रात भर बेहोशी में खुले आसमान के नीचे पड़ी रही।
होश आने के बाद उसने अपने साथ हुई आपबीती पुलिस को बताई और तहरीर दी। महिला का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जौलजीबी थाने में युवकों से पूछताछ हो रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button