Breaking NewsEntertainment

मशहूर संगीतकार खय्याम आईसीयू में भर्ती

मुंबई। वेटरन कंपोजर खय्याम को लंग इन्फेक्शन के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह रविवार से सुजॉय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। 92 वर्षीय खय्याम साहब के क्लोज फैमिली फ्रेंड और गज़ल गायक तलत अजीज़ ने इस बात की पुष्टि एक न्यूज एजेंसी से करते हुए कहा-वह आईसीयू में सीरियस हैं लेकिन स्थिर हैं। डॉक्टर उनकी हेल्थ पर नजर रखे हुए हैं। हम नहीं जानते कि वह कब डिस्चार्ज होंगे लेकिन हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

90वें जन्मदिन पर खय्याम ने बॉलीवुड को एक अनोखा रिटर्न गिफ्ट दिया था। उन्होंने जीवन भर की कमाई को केपीजे (खय्याम प्रदीप जगजीत ट्रस्ट, दरअसल प्रदीप खय्याम के बेटे का नाम है) ट्रस्ट के नाम करने का एलान किया था। तकरीबन 12 करोड़ की रकम ट्रस्ट को गई। इस पैसे से जरूरतमंद कलाकारों की मदद की जाने लगी। मुख्य ट्रस्टी गजल गायक तलत अजीज व उनकी पत्नी बीना बने थे।

पंजाब के नवांशहर में जन्मे खय्याम ने करियर की शुरुआत 1947 में की थी। खय्याम का पूरा नाम मोहम्मद जहूर खय्याम है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था- मैं केएल सहगल से प्रेरित होकर हीरो बनना चाहता था। मुंबई आया तो मुझे मेरे गुरु संगीतकार हुस्नलाल-भगतराम ने प्लेबैक का मौका दे दिया। उस गाने में मेरी को-सिंगर जोहरा जी थीं और कलाम फैज अहमद फैज का था। मेरी पहली कमाई 200 रुपए थी। वहां से आगे बढ़ा और यहां तक पहुंचा। ‘कभी कभी’ (1977) और ‘उमराव जान’ (1982) के लिए खय्याम ने बेस्ट म्यूजिक का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button