Breaking NewsNational

दिल्ली में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पढ़िये पूरी खबर

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के उद्योग नगर में सोमवार सुबह जूते की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली के दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि कम से कम 5-6 लोग मिसिंग हैं।

अतुल गर्ग खुद घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। आग अभी काबू में नहीं है और फिलहाल दमकल विभाग की 31 गाड़ियां स्पॉट पर मौजूद हैं।

Advertisements
Ad 27

इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 22 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं थीं।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button