Breaking NewsUttarakhand

होटल की छत से गिरकर एमबीए के छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल ब्लू स्पायर धौरणखास की छत से गिरने से ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के छात्र की मौत हो गई। छात्र किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरा इसको लेकर राजपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल ब्लू स्पायर में एक व्यक्ति की छत से गिरने पर मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस तुरंत होटल में पहुंची। इस दौरान पाया कि एक युवक अचेत और लहूलुहान हालत में फर्श पर गिरा पड़ा है। युवक की पहचान सूर्यांश राणा(25 वर्ष) निवासी एन फील्ड लाइन निकट सेंट मैरी स्कूल विकासनगर के रूप में हुई। सूर्यांश अपने साथी शौर्य कोठियाल के साथ देहरादून घूमने आया हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूर्यांश ने शराब पी हई थी। नशे की हालत में होने कारण छत से नीचे होटल के फर्श पर गिर गया। दोनों युवक ग्राफिक एरा में एमबीए कर रहे हैं। सूर्यांश राणा को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर फोटोग्राफी, ब्लड सैंपल और फिंगर प्रिंट लिए गए। मृतक का शव कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button