Breaking NewsUttarakhand

मौसम विभाग ने जताई संभावना, उत्तर भारत के इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश और बर्फबारी

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। ऐसे राज्यों में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि दबाव के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण 1 दिसंबर से 2 दिसंबर तक गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आरके जेनामनी ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है और कुल मिलाकर मौसम में कई बदलाव होंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुजरात राज्य में अलग-अलग जगहों एक दिसंबर को और गुजरात रीजन में अलग-अलग जगहों पर दो दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि नॉर्थ कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो सकती है। इन सभी क्षेत्रों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

20211102_153923

Advertisements
Ad 27

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्व राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक से दो दिसंबर तक गरज और बिजली कड़कने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। दो दिसंबर को इसके ज्यादा होने की संभावना है। इसके साथ ही, विभाग ने बताया कि 2 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट से व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सबसे ज्यादा दो दिसंबर को ऐसा होता दिखेगा। मौसम विभाग ने कहा कि दो दिसंबर को उत्तराखंड में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button