Breaking NewsNational

नाबालिग किशोरी को अगवा कर किया सामुहिक दुष्कर्म, पढ़िये पूरी खबर

कानपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला सामने आया है कानपुर के सजेती इलाके से, जहां एक 13 साल के लड़की और उसके परिवार ने एक दरोगा के बेटे पर और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लाने गयी थी, तब उसे आरोपियों ने अगवा कर लिया और वे उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गये जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने बताया कि गैंगरेप के बाद लड़की ने किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती परिवार वालों को सुनायी। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। इस घटना के सिलसिले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दो आरोपी एक पुलिस उप निरीक्षक के बेटे हैं।

बता दें कि इस मामले में IPC की धारा 376डी ए, 504, 506 भादवि व 5G/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। वह कक्षा आठवीं में पढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button