Breaking NewsWorld

मोदी की मेजबानी का इंतजार कर रहे हैं,अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका इस माह के अंत में वाशिंगटन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का इंतजार कर रहा है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नौअर्ट ने गुरुवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम भारतीय प्रधानमंत्री से यहां वाशिंगटन में मिलने के लिए उत्सुक हैं। मेरा मानना है कि ऐसा इस माह के अंत में होगा।’’

Advertisements
Ad 27
 प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर व्हाइट हाउस की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस माह के अंत में वाशिंगटन जा सकते हैं। बैठक की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। ट्रंप के प्रशासन के दौरान यह मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी। दोनों ही देश के नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात कर चुके हैं। अमेरिका में ओबामा प्रशासन के दौरान मोदी ने बराक ओबामा के साथ रिकॉर्ड आठ बार बैठकें की थीं। मोदी ने तीन बार वाशिंगटन की यात्रा की जबकि ओबामा ने ऐतिहासिक रूप से वर्ष 2015 में भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button