Breaking NewsNational

मोदी राज में संकट में है देश का किसान : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में किसान संकट में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी की नहीं सुनते हैं। गुजरात के भावनगर में पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प का हवाला देते हुए गांधी ने फेसबुक पोस्ट ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकारों द्वारा की गई कर्जमाफी पर मोदी जी छाती पीट रहे हैं, बोला कांग्रेस के लिए किसान वोट बैंक है। अब जरा गुजरात में किसानों की हालत देखिए। भाजपा राज में किसान संकट में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भावनगर के किसानों ने सिंचाई और खेती पर बुरे प्रभाव के चलते माइनिंग का विरोध किया तो गुजरात पुलिस ने किसानों का ये हाल किया। मंदसौर से भावनगर तक भाजपा का किसान विरोधी चरित्र सामने है।’’

Advertisements
Ad 29

बाद में गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस ने भारत की विकास गाथा का निर्माण किया। मोदी ने गब्बर सिंह टैक्स और नोटबंदी से इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। यहां एक ऐसे अक्षम व्यक्ति हैं जो किसी की नहीं सुनते।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button