Breaking NewsEntertainment

शो स्टॉपर बनीं श्रद्धा

राहुल मिश्रा ने एलएफडब्ल्यू में श्रद्धा कपूर को बनाया शोस्टॉपर

मुंबई। जाने माने फैशन डिजायनर राहुल मिश्रा ने अपने फैशन शो में किसी स्टार को शोस्टॉपर नहीं लेने की पुरानी परंपरा को तोड़ते हुये लक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2017 में श्रद्धा कपूर को शोस्टॉपर बनाया।

Advertisements
Ad 29

हमेशा अपने परिधानों के लिए जाने जाने वाले मिश्रा ने ‘राहुल मिश्रा फॉर प्रोजेक्ट ईव’ के ‘द बर्ड सांग’ शीर्षक संग्रह की प्रस्तुति में श्रद्धा कपूर को शोस्टॉपर बनाया।

इस समय सेलिब्रिटी के साथ उतरने के बारे में मिश्रा ने कहा, ‘‘यह केवल चीजों को सही तरीके से पेश करने के लिए किया गया। हमारे शो के लिए और भी नाम थे क्योंकि प्रोजेक्ट ईव अपनी अद्भुद कीमतों के साथ बडी संख्या में लोगों तक पहुंचना चाहता है और निश्चित रूप से इसके लिए हिन्दी फिल्म जगत सबसे मजबूत सहारा था।’’
दिल्ली के रहने वाले डिजायनर ने कहा कि वह आश्वस्त नहीं हैं कि भविष्य में फिर से एक हिन्दी फिल्म सितारे का सहयोग लेंगे या नहीं लेकिन वह भविष्य में श्रद्धा के साथ काम करना पसंद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button