Breaking NewsUttarakhand

प्रसव के बाद मां की मृत्यु, अविवाहित पिता का नवजात को अपनाने से इन्कार; जानिए पूरा मामला

अस्पताल में एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद युवती की मृत्यु हो गई। नवजात बच्चे के कथित पिता ने बच्चे को लेने से इन्कार कर दिया।

देहरादून। अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद युवती की मौत हो गई। बच्चे के कथित अविवाहित पिता ने बच्चे को अपनाने से इन्कार कर दिया है। अस्पताल ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर बच्चे को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखने का अनुरोध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन की ओर से से बाल कल्याण समिति को लिखित सूचना दी गई कि अस्पताल में एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद युवती की मृत्यु हो गई। नवजात बच्चे के कथित पिता ने पहले बच्चे को अपने साथ घर ले जाने के लिए सहमति दी थी लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। युवती और युवक दोनों के परिवारों में भी इस बात पर आपसी विवाद हो गया। ऐसे में बच्चा किसके पास रहेगा इसे लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisements
Ad 26

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात को निक्कू वार्ड में ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता। अस्पताल प्रबंधन ने समिति से अनुरोध किया कि नवजात शिशु को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखा जाए। समिति की सदस्य नीता कंडपाल ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को आदेश दिया है कि शिशु का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। ताकि समिति शिशु के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button