Breaking NewsNational

मुंबई मैराथन के दौरान 7 लोगों को पड़ा दिल का दौरा, एक बुजुर्ग की मौत

मुंबई। यहां रविवार को 17वीं टाटा मुंबई मैराथन हुई। रेस में शामिल 7 लोगों को दिल का दौरा पड़नेके कारण बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 64 साल के गजानन मलजलकर की मौत हो गई।

बाकी लोगों का इलाज जारी है। यह जानकारी बॉम्बे हॉस्पिटल के पीआरओ ने दी है। लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए डॉक्टरों ने भी मैराथन में हिस्सा लिया।

Advertisements
Ad 26

42 किमी की मैराथन सुबह पांच बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फायर कर इसकी शुरुआत की। 45 से ज्यादा लोगों ने रेस में हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में तीनों विजेता इथियोपिया से रहे। पहले नंबर पर डेरारा हुरिसा, दूसरे स्थान पर ऐले अबशेरो और तीसरे स्थान पर बिरहानू ताशोम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button