Breaking NewsNational

मुंबई में हत्या के आरोप में होटल कारोबारी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के एन्टॉप हिल इलाके में मंगलवार तड़के 38 साल के एक व्यक्ति की उसके घर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुणे के एक होटल कारोबारी को देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना देर रात करीब ढाई बजे उस वक्त हुई जब पीड़ित, आनंद नारायण पैंटा गैलेक्सी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर अपने घर में अकेला था।

वह एक सामाचार चैनल के पूर्व मार्केटिंग अधिकारी थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मदद के लिये नारायण की पुकार सुनकर उसके पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि नारायण अपने घर में खून से लथपथ मिला। उसे सायन अस्पताल ले जाया गया जहां भर्ती किये जाने से पहले उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने देर रात पुणे के एक होटल कारोबारी सारंग पाथरकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी अपराध में पाथरकर की भूमिका और इसके पीछे उसके मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button