Breaking NewsUttarakhand

गंगा में कूदी युवती

देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को एक युवती ने ऋषिकेश थाना क्षेत्र में गंगा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद कुछ ही पलों में वह गंगा की तेज़ धाराओं के बीच बहते हुए ओझल हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की तलाश को अभियान चलाया परंतु उसे सफलता नहीं मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सिटी कंट्रोल को सूचना प्राप्त हुई थी एक लड़की ने साईं घाट के पास से गंगाजी में छलांग लगा दी है। इस सूचना पर पुलिस ऋषिकेश व जल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर युवती के संबंध में जानकारी की व तलाश का प्रयास किया किंतु गंगा नदी काफी उफान में होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा लंबा नहीं चलाया जा सका।

Advertisements
Ad 29

युवती की तलाश गंगा नदी के किनारे किनारे बैराज तक पुलिस द्वारा की जा रही है व अभी तक लड़की का नाम पता ज्ञात नहीं हो पाया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की काफी रो रही थी तथा इस स्थान से कूदने से पूर्व उसके द्वारा साईं घाट मंदिर के पास से कूदने का प्रयास किया गया था, परंतु महात्मा द्वारा उसको वहां पर कूदने से रोका गया और वह अपने घर जाने की बात कहकर वहां से चली गई तथा थोड़ी दूरी जाकर ही गंगा नदी मे कूद गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button