Ajab-GajabBreaking NewsWorld

नासा ने खोजा पृथ्वी जैसा ग्रह, पढ़ें ये खबर

लंदन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने पहली बार एक ऐसा ग्रह खोज निकाला है, जो पृथ्वी की तरह है। वैज्ञानिकों का कहना है- इस ग्रह पर पानी है। यह इंसानों के रहने के लिए अनुकूल भी है। इसका तापमान शून्य से 40 डिग्री के बीच है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को केटू-18बी नाम दिया है। यह पृथ्वी से 111 प्रकाश वर्ष दूर है।

लंदन के वैज्ञानिकों ने ‘नेचर’ नाम की पत्रिका में इस बारे में लिखा है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह ग्रह पृथ्वी से दोगुने आकार का है। अभी तक केटू-18बी हमारे सौर मंडल से बाहर इकलौता ऐसा ग्रह है जहां जीवन की उम्मीद जताई जा सकती है। हालांकि इसे पृथ्वी का दूसरा वर्जन या अवतार मानना जल्दबाजी होगी।

खगोल शास्त्रियों की एक बड़ी चिंता यह है कि ग्रह बहुत ज्यादा दूरी पर है। इसलिए अभी वहां पहुंचकर ये पता लगा पाना मुश्किल है कि क्या वहां पहले से जीवन है।
ग्रह ऐसी जगह पर है, जहां पर्याप्त ऊष्मा हो सकती है
कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मोंट्रियॉल के प्रोफेसर बियर्न बेनेक इस खोज का नेतृत्व कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 13

प्रोफेसर बियर्न बताते हैं- ‘यह पहली बार है जब हम पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर सचमुच पानी की मौजूदगी और भाप देख रहे हैं। यह ऐसी जगह पर है जहां पर्याप्त मात्रा में ऊष्मा मिल सकती है।’

प्रोफेसर बेनेक ने कहा- पृथ्वी से समानता के बावजूद ये ग्रह उससे काफी अलग भी है। हमें इसकी पृथ्वी से तुलना करते हुए थोड़ा सावधान रहना होगा। क्योंकि ये कई मायनों में अलग भी है। इसका व्यास पृथ्वी के व्यास से लगभग ढाई गुना ज्यादा है। इस तरह के ग्रहों के चारों ओर गैसों की मोटी परत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button