Breaking NewsNational

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाविक जिंदल ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते दो पदक

पंचकुला। सेंट सोल्जर्स स्कूल, सेक्टर-16, पंचकुला के 7 वर्षीय भाविक जिंदल ने स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा 20 फरवरी, 2021 को देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-45, चंडीगढ़ में आयोजित द्वितीय ओपन ट्राइसिटी स्पोर्ट्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 में दो पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया जिसमें ट्राइसिटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उन्होंने बोर्ड ब्रेकिंग इवेंट में गोल्ड मेडल और ताइक्वांडो में सिल्वर मेडल जीता। आपको बता दें कि भाविक कक्षा दो में पढ़ रहा है। वह 2018 से ओनेक्स ताइक्वांडो अकादमी के सतिंदर सिंह से ताइक्वांडो कौशल सीख रहा हैं।

Advertisements
Ad 27

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभाकर, हरियाणा ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव और चंडीगढ़ के देव समाज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मीना चोपड़ा थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button