Breaking NewsUttarakhand

सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

कार का फरार चालक अब्बू वर्कशॉप का कर्मचारी था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है, जबकि वर्कशॉप मालिक वसीम को हिरासत में लिया गया है।

देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर शाम सेंट ज्यूड चौक के पास एक बेकाबू कार ने भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट व अन्य को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष बिष्ट सड़क किनारे खड़े थे। वह अपने ऑफिस से बाहर निकल ही थे, तभी वर्कशॉप से टेस्टिंग के लिए निकली कार अनियंत्रित हो गई।

Advertisements
Ad 27

हादसे में एक अन्य रितिक राजपूत भी घायल हुए हैं। कार का फरार चालक अब्बू वर्कशॉप का कर्मचारी था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है, जबकि वर्कशॉप मालिक वसीम को हिरासत में लिया गया है। बिष्ट के निधन से युवा कार्यकर्ताओं और भाजपा में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button